फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth selling snacks attacked; FIR registered after 24 days.

Faridabad News: नमकीन बेच रहे युवक पर हमला, 24 दिन बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

Sun, 26 Jul 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Youth selling snacks attacked; FIR registered after 24 days.
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में एक जुलाई को नमकीन बेच रहे युवक पर 15-20 लोगों द्वारा मारपीट करने के मामले में 24 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। देरी की वजह घायल द्वारा कार्रवाई के लिए बार-बार समय मांगना और मेडिकल जांच की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार रहा।
विज्ञापन

एक्स-रे रिपोर्ट में पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि होने के बाद 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई। भारत कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी गाड़ी पर नमकीन और पानी के गिलास बेचते हैं। आरोप है कि एक जुलाई की रात करीब आठ बजे 15-20 लोग अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके सिर पर लाठी मारी गई, जिससे वह गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। राहगीरों के बीच-बचाव के बाद उनकी जान बच सकी।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद उसी दिन घायल का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में पांच चोटों का उल्लेख किया गया और सिर, चेहरे, रीढ़, पेट तथा दाहिने पैर की विस्तृत जांच कराने की सलाह दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि रिकॉर्ड के मुताबिक घायल ने सात, 12 और 17 जुलाई को थाने पहुंचकर लिखित रूप से कार्रवाई रोकने और सोच-विचार व बातचीत के लिए समय मांगा। 25 जुलाई को घायल ने कार्रवाई कराने की सहमति दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed