फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth kidnapped for money, beaten in the forest

Faridabad News: सुपारी लेकर युवक का अपहरण, जंगल में पीटा

Thu, 09 Oct 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youth kidnapped for money, beaten in the forest
जातिसूचक शब्द भी कहे, जान से मारने की भी धमकी दी
विज्ञापन

एक नामजद आरोपी सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हथौड़ा गैंग से जुड़े एक बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण कर उसे जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने न केवल हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, बल्कि जातिसूचक शब्द भी कहे। पीड़ित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना प्रभारी डिप्टी एसपी साहिल के अनुसार, मित्रोल गांव निवासी करण ने शिकायत में बताया कि छह अक्तूबर को वह बाइक से दुकान का सामान लेने पलवल शहर जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे-19 पर फुलवारी मोड़ के पास पहुंचा तो तूमसरा गांव निवासी कपिल उर्फ बिल्ली गुर्जर अपने साथी के साथ बाइक पर आया और उसकी बाइक को रोक लिया। कपिल ने चाबी निकाल ली और उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की। करण ने इंकार किया तो कपिल ने जेब से रिवॉल्वर निकालकर उसकी गर्दन पर रख दी और कहा तेरे और सचिन नामक युवक दोनों की सुपारी मिली है। डर के मारे करण उनकी बाइक पर बैठ गया। दोनों आरोपी उसे बामनीखेड़ा के जंगल की ओर ले गए। रास्ते में पीछे बैठे युवक ने रिवॉल्वर उसकी कमर पर रखी, ताकि वह आवाज न उठा सके।
विज्ञापन


जंगल में पहुंचते ही दोनों ने बाइक से हथौड़ा और डंडा निकाले और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान जातिसूचक शब्द कहे और हथौड़े से उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। जब आसपास के लोग आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो आरोपी धमकी देने लगे। लोगों ने किसी तरह घायल को घर पहुंचाया और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने एक नामजद कपिल गुर्जर व दो अन्य (जिनमें एक सुपारी देने वाला बताया जा रहा है) के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed