{"_id":"6ab2b6624e26aec4580df730","slug":"youth-dies-in-road-accident-near-samaypur-chungi-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80748-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: समयपुर चुंगी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: समयपुर चुंगी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
वैष्णो देवी से चाचा से मिलने बल्लभगढ़ आया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वैष्णो देवी से बल्लभगढ़ में चाचा से मिलने आए युवक की 20 सितंबर की सुबह करीब चार बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। वह समयपुर चुंगी से सेक्टर-55 की ओर पैदल जा रहा था। कृष्णा कॉलोनी में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन कुमार तिवारी (27) के रूप में हुई है। उसके पिता रामाकांत तिवारी की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को ईआरवी-207 से सूचना मिली थी कि कृष्णा कॉलोनी में पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल और शव के फोटो लिए गए। इसके बाद शव को निजी एंबुलेंस से ईएसआईसी अस्पताल, एनआईटी की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला था। उसकी पहचान अमन कुमार तिवारी निवासी काजोरा, वर्धमान, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। अगले दिन 21 सितंबर को अमन के पिता रामाकांत तिवारी ईएसआईसी अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की थी।
परिजनों के अनुसार, अमन की करीब दो साल पहले ग्रेजुएशन पूरी हुई थी। फिलहाल वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। परिवार में वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई रेलवे में कार्यरत है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।