फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth attacked with intent to kill over a feud; two arrested.

Faridabad News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with intent to kill over a feud; two arrested.
नीमका-फज्जूपुर के ठेके पर दो स्कॉर्पियो से पहुंचे थे आरोपी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव नीमका निवासी साहिल (26) और पवन (27) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य लोगों और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गांव नीमका निवासी राकेश ने पुलिस चौकी आईएमटी में दी शिकायत में बताया कि 16 अगस्त को उसका भाई विनोद अपने तीन दोस्तों के साथ गांव नीमका-फज्जूपुर स्थित एक ठेके पर रुका हुआ था। इसी दौरान वहां दो काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ियां आकर रुकीं। गाड़ियों से भज्जी, साहिल और उनके अन्य साथी लोहे की रॉड और डंडे लेकर नीचे उतरे। आरोप है कि सभी ने विनोद को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान विनोद पर लोहे की रॉड और डंडों से कई वार किए गए, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पवन और घायल विनोद के बीच पहले से रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed