{"_id":"6678073b36618e74b7011e0d","slug":"young-man-attacked-with-sticks-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26475-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवक के ऊपर लाठी डंडे से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवक के ऊपर लाठी डंडे से किया हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। घर से ऑफिस जा रहे युवक पर आठ आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सेंट्रल थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हसनपुर जिला पलवल निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा विशाल अजरौंदा चौक स्थित डोमप्रोस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता है। 20 जून को उनका बेटा सुबह घर से नौकरी पर गया था। 11 बजे उनके पास ऑफिस से एक लड़की का फोन आया कि उनके बेटे विशाल को किसी ने चोट मार दी है। विशाल को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल पहुंचे तो विशाल ने बताया कि ऑफिस की गली में आठ लड़कों ने उनके ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। भीड़ इकट्ठा होने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।