{"_id":"68166848864fe3b65f067d7b","slug":"work-of-laying-sewerage-and-drinking-water-line-started-in-sehatpur-palla-area-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-42753-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेहतपुर पल्ला में क्षेत्र में सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेहतपुर पल्ला में क्षेत्र में सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू
विज्ञापन
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और मंत्री राजेश नागर रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी।
फरीदाबाद। सेहतपुर पल्ला क्षेत्र में सीवरेज और पेयजल की पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा के राज्य मंत्री राजेश नागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन परियोजनाओं पर कुल 5.43 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है, जिसमें से सीवर लाइन पर लगभग 3.14 करोड़ और पेयजल आपूर्ति लाइन पर 2.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम में फरीदाबाद नगर निगम की मेयर प्रवीण जोशी, पार्षदगण और अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।
कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा और भारत तेजी से विकास की राह पर हैं। यह परियोजना क्षेत्रवासियों को स्वच्छता और स्वच्छ जल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि यह कार्य वर्षों से लंबित स्थानीय मांगों की पूर्ति है। इससे न केवल स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि आम जन का जीवन स्तर भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए हर क्षेत्र में विकास सुनिश्चित कर रही है।