फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman's family attacked after filing molestation complaint; three injured.Woman's family attacked after filing molestation complaint; three injured.

Faridabad News: छेड़छाड़ की शिकायत देने पर महिला के परिवार पर हमला, तीन घायल

Fri, 03 Jul 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman's family attacked after filing molestation complaint; three injured.Woman's family attacked after filing molestation complaint; three injured.
-समझौते के अगले दिन आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव धौज में छेड़छाड़ की शिकायत देने पर एक महिला और उसके परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धौज निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 27 जून को अफसर उर्फ सरकारी के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। बाद में 29 जून को सामाजिक स्तर पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। आरोप है कि 30 जून की रात करीब 8 बजे अफसर उर्फ सरकारी, उसकी पत्नी, दोनों बेटे तथा अन्य लोग उसके घर पहुंचे और विवाद करना शुरू कर दिया।


शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पुरानी शिकायत का हवाला देते हुए गाली-गलौज की और महिला के साथ अभद्रता की। शोर सुनकर पीड़िता का बेटा मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए आए महिला के पति को भी पीटा गया। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed