{"_id":"6468d6f2b494ab94f508e869","slug":"woman-arrested-for-cheating-on-the-pretext-of-marriage-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5010-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
मामले में शामिल आरोपी दो दोस्तों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है
नौकरी करते हुए जल्दी ज्यादा पैसा कमाने के लिए ठगी का जाल बुना था
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मेट्रीमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली एक महिला को सूरजकुंड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल आरोपी दो दोस्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों ने नौकरी करते हुए जल्दी ज्यादा पैसा कमाने के लिए ठगी का जाल बुना और टीम में महिला को भी शामिल किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है।
सूरजकुंड थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि आदित्य और ऋषभ पहले छत्तीसगढ़ में साथ नौकरी करते थे। वहीं वे साइबर ठगों के संपर्क में आए और ठगी करना सीख गए। लोगों से ठगी करने के लिए उन्होंने दिल्ली-एनसीआर को अपना अड्डा चुना। नौकरी छोड़कर दोनों दिल्ली आ गए। उन्होंने एक महिला को भी अपनी टीम में शामिल कर लिया। पहले आदित्य ने मेट्रीमोनियल साइट पर लड़की के नाम से फर्जी प्राेफाइल बनाई। वह शादी के लिए लड़की देख रहे लोगों से संपर्क करता था। उनके साथ काम करने वाली महिला उन लोगों से फोन पर बात करती थी और कहती कि वह शादी के लिए तैयार है। इसके बाद ये लोग किसी न किसी बहाने से उस व्यक्ति से अपने खाते में रुपये मंगा लेते थे। रुपये मिलने के बाद शादी के लिए इन्कार कर देते थे।
पहले भी कई मामले सामने आए
मेट्रीमोनियल साइट पर ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों मेट्रीमोनियल साइट के जरिए ठगों ने अनिल नाम के व्यक्ति से 20 हजार रुपये हड़प लिए थे। अनिल की पत्नी की मौत हो चुकी है। परिवार के लोगों द्वारा दूसरी शादी का दबाव बनाए जाने पर उन्होंने मेट्रीमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल अपलोड की थी। वहां जया शुक्ला नाम की महिला से उसकी बातचीत शुरू हुई। वह शादी के लिए राजी हो गई। एक दिन उसने कहा कि उसकी बुआ सीढ़ियों से गिर गई है। वह अस्पताल में भर्ती है। इलाज के लिए 20 हजार रुपये की जरूरत है। उन्होंने 20 हजार रुपये बताए गए खाते में भेज दिए। जब और रुपयों की मांग हुई तो अनिल को संदेह हुआ और उन्होंने पता लगाया कि अस्पताल में उस नाम की कोई महिला भर्ती नहीं है। इस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।