फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   When the mobile tower was stopped, the young man was beaten

रिहायशी इलाके में टॉवर लगाने से रोका तो युवक को धुना

Fri, 11 Dec 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
When the mobile tower was stopped, the young man was beaten
फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र के रिहाइशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने से रोेेेकने पर कुछ लोगों ने एक युवक को धुन दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव सारन निवासी गुरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि सात दिसंबर को उनके मोहल्ले में कुछ लोग अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगा रहे थे। रिहाइशी क्षेत्र होने के कारण गुरविंदर ने उन्हें टोका और निगम की अनुमति दिखाने को कहा। आरोप है कि इस बात से उक्त युवक नाराज हो गए और जज, जोनी, डब्बू, भगत, कालू सहित 15 लोगों ने गुरविंदर सिंह को अपने कार्यालय में बात करने के बहाने बुलाया। इसके बाद सभी ने रॉड से उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इसमें उसके हाथ की हड्डी भी टूट गई। अस्पताल में इलाज से छुट्टी के बाद गुरविंदर ने थाने में शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed