फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water from 15 major water stations will be cleaner

Faridabad News: 15 प्रमुख जल स्टेशनों का जल होगा और अधिक स्वच्छ

Sun, 09 Nov 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Water from 15 major water stations will be cleaner
एफएमडीए ने कार्य परियोजना को दी मंजूरी, लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। शहर के लोगों को स्वच्छ और रोगमुक्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने काम शुरू कर दिया है। मास्टर वाटर सप्लाई स्कीम के तहत एफएमडीए ने शहर के 15 प्रमुख मास्टर बैलेंसिंग स्टेशन और इंटरमीडिएट बूस्टिंग स्टेशन साइटों का पानी और शुद्ध करने की मंजूरी दी है। इसके तहत उच्च गुणवत्ता वाले ग्रेड-1 ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जाएगा।

इससे मानसून में गंदा हुए पानी को और अधिक साफ किया जा सकेगा। इस पहल से पेयजल की शुद्धता बनी रहने के साथ जलजनित बीमारियों पर भी रोक लग सकेगी। जानकारी के अनुसार पेयजल में ब्लीचिंग पाउडर या क्लोरीन का उपयोग करना पानी को रोगाणु-मुक्त बनाने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। पानी स्रोत से लेकर उपभोक्ता तक पहुंचने की लंबी पाइपलाइन में संक्रमण की संभावना बनी रहती है। ग्रेड-1 ब्लीचिंग पाउडर में न्यूनतम 34 प्रतिशत उपलब्ध क्लोरीन होता है जो बैक्टीरिया, वायरस और अन्य हानिकारक सूक्ष्म जीवों को नष्ट करता है। अधिकारियों ने बताया कि सभी मुख्य स्टेशनों पर पर्याप्त ब्लीचिंग पाउडर की उपलब्ध होना बहुत जरूरी है ताकि पूरे शहर को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल मिल सके।
विज्ञापन



पानी की गुणवत्ता पर होगी निगरानी

फरीदाबाद में गिरते भूजल स्तर और पुरानी जल वितरण प्रणाली को देखते हुए यह कदम जरूरी माना जा रहा है। ब्लीचिंग पाउडर से पानी में रेसिडुअल क्लोरीन लेवल बना रहेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पूरी वितरण प्रणाली को अपग्रेड नहीं किया जाता तब तक क्लोरीन-आधारित कीटाणुशोधन ही सबसे सही तरीका है। इसके साथ एफएमडीए को समय-समय पर पानी के नमूनों की जांच भी करते रहना होगा। ताकि आने वाले समय में जरूरत के अनुसार बदलाव किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों की सुविधा के लिए प्राधिकरण लगातार काम कर रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। - अंकित भारद्धाज, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed