{"_id":"5f50f9be8ebc3e527a012ad4","slug":"water-crises-in-ac-nagar-ward-13-in-faridabad-faridabad-news-noi5338016167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया नगर निगम में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया नगर निगम में प्रदर्शन
विज्ञापन
फरीदाबाद एसी नगर के निवासी पीने के पानी की समस्या को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ?
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। वार्ड-13 के अंतर्गत एसी नगर में पिछले तीन माह से पानी की किल्लत बनी हुई है। आलम यह है कि महिलाएं आसपास के इलाकों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को एसी नगर से आई ढेरों महिलाओं ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
उनका कहना था कि पार्षद और विधायक से लेकर नगर निगम अधिकारियों तक से कई बार शिकायत की गई, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। एसी नगर में शौचालय के पास बने ट्यूबवेल से के और जे ब्लॉक के लोग पानी की आपूर्ति करते थे। पिछले करीब तीन माह से ट्यूबवेल खराब पड़ा है। शिकायत करने पर नगर निगम ने उसकी मोटर बदल दी। इसके बावजूद पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार नया ट्यूबवेल लगाने की मांग की है, मगर कोई सुनने को तैयार नहीं है।
ट्यूबवेल खराब होने के कारण लोगों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। कुछ दिन पहले भी नगर निगम में शिकायत दी गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लखविंद्र सिंह लक्खा ने बताया कि वे करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद अपनी समस्या लेकर संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान के पास पहुंचे, मगर उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि पेयजल उनके क्षेत्राधिकार में नहीं आता है। ऐसे में वे निगमायुक्त डा. यश गर्ग से मुलाकात कर अपनी समस्या बताएं। निगमायुक्त के नहीं होने के कारण परेशान लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन
लोगों ने सुनाई अपनी परेशानी
पिछले काफी समय से एसी नगर में पानी की समस्या बनी हुई है। पिछले दो-तीन माह से तो बुरा हाल है। कभी धर्म कांटे के पास से तो कभी दूसरी तरफ से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। - लक्ष्मी देवी
नगर निगम अधिकारियों सहित पार्षद और विधायक तक को शिकायत कर ली, मगर कोई समाधान नहीं निकला। अधिकारी हर बार आश्वासन देकर लौटा देते हैं। - सावित्री
कोई भी अधिकारी हमारी समस्या सुनने को तैयार नहीं है। पिछले तीन घंटे से नगर निगम में धक्के खा रहे हैं, मगर कोई अधिकारी नहीं मिल रहा है। यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। - पद्मावती
स्लम बस्ती होने के कारण कोई भी अधिकारी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। यदि प्रशासन चाहे तो दो दिन में नया ट्यूबवेल लगाकर हमें पानी दे सकता है, मगर यहां तो कोई सुनने वाला भी नहीं है। - ऊषा