फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waste to Art: Happening Park will be made of the shapes of the junk

वेस्ट टू आर्ट : कबाड़ की आकृतियों से बनेगा हैपनिंग पार्क

Tue, 28 Jun 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Waste to Art: Happening Park will be made of the shapes of the junk
हैपनिंग पार्क में इसी तरह की बनेगी कलाकृतियां । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। औद्योगिक शहर में वेस्ट टू आर्ट से हैपनिंग पार्क बनाने की तैयारी है। यहां पर नगर निगम के कबाड़ से आकृतियां बनेंगी। एक तरह से शहर का अनूठा पार्क बनेगा। निगम ने वेस्ट टू आर्ट प्रोजेक्ट के तहत योजना को सिरे चढ़ाने के लिए रूपरेखा तैयार की है। जल्द ही निविदा जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के अनुसार, एक एजेंसी को यह काम सौंपा जाएगा। इस तरह का पार्क बनने से एक तरफ जहां कबाड़ का सही इस्तेमाल हो सकेगा, वहीं लोगों के घूमने के लिए एक अच्छी जगह मिल जाएगी। वेस्ट टू आर्ट के तहत कबाड़ का सही प्रयोग हो सकेगा। पार्क में जानवरों, पक्षियों, इमारतों या पेड़ सहित कई तरह की आकृतियां बनाई जाएंगी। ऑटोमोबाइल कचरे, पंखों, छड़ी, लोहे की चादरों, नट-बोल्ट, साइकिल, मोटरसाइकिल, गाड़ियों के खराब पार्ट्स और कई धातुओं के कचरे से आकृतियों को डिजाइन किया जाएगा। इसके लिए दशहरा ग्राउंड के एक भाग में हैपनिंग पार्क बनाया जाना है। इसके लिए मसौदा बना लिया गया है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि इसका पूरा प्रोजेक्ट तैयार है। जल्द ही इसे सिरे चढ़ाया जाएगा। निगम आयुक्त चाहते हैं कि शहर में लोगों को देखते हुए एक अच्छी जगह मिले। इसी को ध्यान में रखकर हैपनिंग पार्क का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

कई सेल्फी प्वाइंट भी बनेंगे
पार्क में हवाई जहाज, बाइक राइडर, समुद्री जहाज, ग्लाइडर और रेंसिग कार आदि कई तरह की कलाकृतियां कबाड़ से तैयार होंगी। इस पार्क में कई सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे, जिससे लोग फोटोग्राफी का शौक भी पूरा कर सकेंगे। हालांकि इस प्रकार के प्रोजेक्ट गुरुग्राम और नोएडा में पहले से चल रहे हैं। निगम की योजना है कि वेस्ट टू आर्ट में प्रदेश की झलक मिले और प्रमुख ऐतिहासिक बातों की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed