फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   waste management class will be started from new session

ठोस कूड़ा प्रबंधन पर प्रदर्शन व संगोष्ठी आयोजित

Thu, 23 Jan 2020 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
waste management class will be started from new session
फरीदाबाद। मानव रचना शिक्षण संस्थान में नए सत्र से महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल ऑफ रूरल एजुकेशन (एमजीएनसीआरई) के सहयोग से ठोस कचरा प्रबंधन विषय पर मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की पढ़ाई कराई जाएगी। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को ठोस कचरा प्रबंधन विषय पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान संस्थान प्रबंधकों ने दी।
विज्ञापन

एमजीएनसीआरई की ओर से मेजर किरण शिवा बतौर मुख्य अतिथि ठोस कचरा प्रबंधन विषय पर आयोजित संगोष्ठी में पहुंचे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे अहम मुद्दा है। देश में रोजाना 1.50 लाख टन कचरा निकलता है। इस कचरे का निस्तारण अपने आप में एक नई चुनौती है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य करें। प्रोफेसर डॉ. कृष्णमूर्ति कानन ने भी ठोस कचरा प्रबंधन को चुनौती माना। पर्यावरण पर प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण से जुड़े उत्पाद प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मानव रचना के ट्रस्टी डॉ. एमएम कथूरिया, एफएमएस की दीप्ति हजारिका डबास, आई लव माई सिटी एनजीओ के संस्थापक पीपी सिंह समेत कई छात्र और कई संकाय सदस्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed