फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Warrants against Municipal Corporation ZTO and SDO

Faridabad News: नगर निगम के जेडटीओ और एसडीओ के खिलाफ वारंट

Sun, 19 Jul 2026 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Warrants against Municipal Corporation ZTO and SDO
आरटीआई के तहत जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई, 27 जुलाई को आयोग में पेशी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराने और हरियाणा राज्य सूचना आयोग के नोटिसों का जवाब नहीं देने पर नगर निगम के बल्लभगढ़ जोन के जेडटीओ और एसडीओ के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों को 27 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं। उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर को भी पत्र भेजा गया है।

मामला वर्ष 2022 में बल्लभगढ़ जोन में नगर निगम की ओर से किए गए बूथ आवंटन से जुड़ा है। आरटीआई एक्टिविस्ट अजय सैनी ने बूथ आवंटन के नियम, मानकों और प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज व अन्य जानकारी मांगी थी। निर्धारित समय में सूचना नहीं मिलने पर प्रथम अपील की गई, लेकिन वहां से भी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मामला राज्य सूचना आयोग पहुंचा।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान आयोग ने संबंधित अधिकारियों को तीन बार नोटिस जारी किए, लेकिन आरोप है कि न तो जवाब दिया गया और न ही आवश्यक रिकॉर्ड प्रस्तुत किया गया। आयोग ने अब दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के साथ पूरा रिकॉर्ड लेकर पेश होने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थिति रहने की स्थिति में आयोग उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर मामले का फैसला कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed