फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ward 7 will get relief from waterlogging

Faridabad News: वार्ड 7 को जलभराव से मिलेगी निजात

Thu, 21 Aug 2025 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 21 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ward 7 will get relief from waterlogging
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी फरीदाबाद के वार्ड नंबर 7 में सीवर की समस्या से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम ने यहां शनि देव मंदिर 27 फुट रोड पर बिछी पुरानी और जर्जर सीवर लाइन को बदलने और नए मैनहोल चैंबर बनाने का निर्णय लिया है।


लोग लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि बरसात के दिनों में सीवर चोक हो जाता है और गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। कई बार तो पानी घरों तक घुस जाता है। इससे मच्छरों की भरमार और बदबू फैलने लगती थी। बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता था।
विज्ञापन


अब नगर निगम की योजना के तहत इस क्षेत्र की सीवर पाइपलाइन को बदला जाएगा और मैनहोल चैंबर बनाए जाएंगे। इससे जलभराव और गंदगी की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी से मिलेगा छुटकारा

स्थानीय निवासी बताते हैं कि सीवर चोक होने से सड़क पर निकलना मुश्किल हो जाता था। दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होता था और स्कूली बच्चों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता था। नई पाइपलाइन और मैनहोल बनने से लोगों को इन परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।


बरसात से पहले काम पूरा करने की रखी मांग
इलाके के बुजुर्गों का कहना है कि यह काम समय पर पूरा होना चाहिए ताकि अगली बरसात से पहले समस्या का हल हो सके। गली में गंदगी फैलने से बच्चों को बार-बार बीमारियां हो रही है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह काम तीन माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य है। लोगों ने निगम के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यदि यह योजना समय पर पूरी हुई तो इलाके का वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed