फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vivek was elected President and Sanjeev Attri was elected Secretary in DBA Faridabad elections

डीबीए फरीदाबाद चुनाव: विवेक बॉबी बने अध्यक्ष, 2,935 वकीलों ने डाले वोट; समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न

Fri, 11 Sep 2026 10:03 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 11 Sep 2026 10:03 PM IST
सार

जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के चुनाव में 2,935 वकीलों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर विवेक उर्फ बॉबी विजयी रहे। अन्य प्रमुख पदों पर भी विजेताओं की घोषणा हुई। परिणाम के बाद कचहरी परिसर में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

विज्ञापन
Vivek was elected President and Sanjeev Attri was elected Secretary in DBA Faridabad elections
विवेक उर्फ बॉबी बार अध्यक्ष और संजीव अत्री सचिव चुने गए - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

जिला एवं सत्र न्यायालय सेक्टर-12 परिसर में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) फरीदाबाद के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। छह बूथों पर सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक चले मतदान में 2,935 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद भारी पुलिस निगरानी में शुरू हुई मतगणना रात करीब 9:00 बजे पूरी हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जोरदार जश्न मनाया।

विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर विवेक उर्फ बॉबी ने 1006 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश बैंसला (842 वोट) को 164 मतों के अंतर से हराया। सचिव पद पर संजीव कुमार अत्री ने 596 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भीष्म नारायण मुद्गल 1117 वोट हासिल कर विजयी रहे, उन्होंने भीम सिंह (981 वोट) और कुलदीप सिंह चौहान (837 वोट) को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

 

Vivek was elected President and Sanjeev Attri was elected Secretary in DBA Faridabad elections
जश्न मनाते हुए - फोटो : अमर उजाला संवाद
उपाध्यक्ष पद पर सुरेश शर्मा 860 वोट पाकर 170 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए। संयुक्त सचिव पद पर अरुण भारद्वाज ने छह बूथों पर दर्ज कुल 2937 मतों में से सर्वाधिक वोट हासिल कर पद अपने नाम किया। कोषाध्यक्ष पद पर अंकित नागर ने 887 मत हासिल कर 136 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। अतिरिक्त सचिव पद पर के.पी खटाना 1368 वोट पाकर 577 मतों के भारी अंतर से जीते, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विवेक भड़ाना को 791 और अनिल यादव को 776 मत मिले।

महिला पदों पर इनका रहा दबदबा
उपाध्यक्ष (महिला) पद पर आरती शर्मा ने 1037 मत हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी को महज 12 वोटों के करीबी अंतर से हराया। वरिष्ठ एग्जीक्यूटिव मेंबर (महिला) पद पर रंजीता पटेल 1678 वोट हासिल कर 421 वोटों के अंतर से विजयी रहीं, उन्होंने मीनाक्षी कुमार (1257 वोट) को हराया।

लाइब्रेरी सदस्य (महिला) पद पर ज्ञान कौर ने 1922 मत हासिल कर कश्मीरी उर्फ कंगना (1014 मत) को 908 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। देर रात परिणाम घोषित होने के बाद पूरी कचहरी परिसर में जश्न का माहौल रहा और समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed