फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vintage car rally held to raise awareness about APL

Faridabad News: एपीएल की जागरूकता के लिए निकली विंटेज कार रैली

Mon, 21 Sep 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vintage car rally held to raise awareness about APL
ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर करीब 200 विंटेज कारों ने किया शहर का भ्रमण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली अग्रसेन प्रीमियर लीग (एपीएल) को लेकर रविवार को जिले में विंटेज कार रैली निकाली गई। रैली के दौरान करीब 200 विंटेज कारें आकर्षण का केंद्र रहीं।

ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन के बीच निकली रैली से शहर में एपीएल की धूम दिखाई दी। रैली में शामिल विंटेज कारों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इस दौरान एक वाहन पर क्रिकेट की हरी पिच तैयार की गई थी। इसमें खिलाड़ी को क्रिकेट खेलते हुए प्रदर्शित किया गया। रैली के दौरान लोगों ने क्रिकेट और विंटेज कारों के इस अनोखे मेल को उत्सुकता से देखा। जगह-जगह लोगों की नजरें रैली पर टिकी रहीं। आयोजकों ने बताया कि अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। इसमें जिले के अग्रवाल समाज से जुड़ी 18 गोत्र की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से समाज के लोगों को खेल के साथ एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। रैली का उद्देश्य प्रतियोगिता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना और एपीएल के प्रति उत्साह पैदा करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed