फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers are troubled by waterlogging on the road constructed at a cost of crores

Faridabad News: करोड़ों की लागत से बनी सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान

Fri, 12 Sep 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled by waterlogging on the road constructed at a cost of crores
घरौडा -चांदपुर रोड पर जलभराव बना ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। गांव घरौडा से चांदपुर की ओर जाने वाला रास्ता जोकि करीब 8-10 गांवों को आपस मे जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। यहां जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।


इस रास्ते का निर्माण हाल ही में घरौंडा गांव से छांयसा तक करीब 8 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी ने करवाया है। जलभराव की स्थिति को देखते हुए घरौडा गांव में विभाग द्वारा सीमेंटेड सड़क का निर्माण करवाया गया है । पक्की सड़क होने के बावजूद ग्रामीणों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों की दुकानदारी पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है ।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि यह जलभराव पंचायत के द्वारा जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने पर हो रहा है । पंचायत को पत्र के माध्यम से सूचित कर जल्द समाधान करवा दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन





विभाग ने सड़क और नालियों का संतुलन नहीं बनाया है । जिस कारण सड़क का पानी नालियों में जाने की बजाय, सड़क पर ही भरा रहता है । - मोहित

जलभराव का सीधा असर हमारे काम-काज पर पड़ रहा है ,क्योंकि ग्राहक इस रास्ते का प्रयोग करने से बचने लगे हैं । जिससें दिन-प्रतिदिन ग्राहक कम होने से सीधा असर हमारे काम-काज पर पड़ रहा है । - सौरभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed