{"_id":"674fed42a5cc725c5a0d919f","slug":"vigilance-team-captured-the-register-of-cath-lab-of-heart-center-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-34338-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विजिलेंस की टीम ने हार्ट सेंटर की कैथ लैब का रजिस्टर कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विजिलेंस की टीम ने हार्ट सेंटर की कैथ लैब का रजिस्टर कब्जे में लिया
विज्ञापन
बादशाह खान अस्पताल में की कार्रवाई, उपकरणाें की खरीद में गड़बड़ी का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने बादशाह खान (बीके) नागरिक अस्पताल स्थित हार्ट सेंटर की कैथ लैब छापा मारकर रजिस्टर को अपने कब्जे में लिया है। बता दे विजिलेंस की टीम लंबे समय से हार्ट सेंटर प्रबंधन से वर्ष 2018 से अभी तक किए गए उपकरणों की खरीदारी की जानकारी मांग रही है।
विजिलेंस टीम ने गड़बड़ी की शिकायत के बाद 29 अक्टूबर को बीके
अस्पताल के हार्ट सेंटर का संचालन करने वाली मैडिट्रीना कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें कहा गया कि कई बार हार्ट सेंटर से उपकरणाें की खरीद की जानकारी मांगी थी। कितने मरीजों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में पुराने और नए बैलून, वायर और नीडल का प्रयोग किया गया। हार्ट सेंटर में कितने मरीजों की मौत हुई। लेकिन हार्ट सेंटर प्रबंधन की ओर से विजिलेंस को ब्यौरा मुहैया नहीं करवाया गया। यह सारी जानकारी कैथ लैब रजिस्टर में होती है। इस कारण मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर कैथ लैब रजिस्टर को कब्जे में लिया है।