फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicles remain stuck in traffic jam for hours at Sohna turn

Faridabad News: सोहना मोड़ पर जाम में घंटों फंसे रहते हैं वाहन

Fri, 12 Sep 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Vehicles remain stuck in traffic jam for hours at Sohna turn
विज्ञापन

लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पिछले एक सप्ताह से सोहना मोड़ पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। रोजाना सुबह और शाम के व्यस्त समय में लंबा जाम लग जाता है, जिससे वाहन चालक और यात्री परेशानी झेल रहे हैं। कई बार तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि वाहन घंटों तक सड़क पर फंसे रहते हैं और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी होती है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की स्थिति अब रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे और आमजन को रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। लंबे समय तक फंसे रहने के कारण न केवल समय की बर्बादी होती है बल्कि मरीजों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



ट्रैफिक एसएचओ अनोज कुमार ने बताया कि जाम का सबसे बड़ा कारण बल्लभगढ़ का पुल है, जहां अक्सर किसी गाड़ी के खराब होने पर ट्रैफिक रुक जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। बृहस्पतिवार को भी सोहना मोड़ पर एक ट्रक खराब हो गया, जिसके चलते कई घंटों तक वाहन रुके रहे। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों का कहना है कि अगर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें।

वर्जन-

रोजाना सुबह और शाम के वयस्त समय में लंबा जाम लग जाता है, जिसके चलते दफ्तर जाने में देरी हो जाती है। - सोनू गुप्ता, निवासी सरपंच चौक



ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। - राजेश खत्री, निवासी एनआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed