फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicle parked on flyover to fix street light; traffic jam ensues.

Faridabad News: स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए फ्लाईओवर पर खड़ी कर दी गाड़ी, लगा जाम

Thu, 17 Sep 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicle parked on flyover to fix street light; traffic jam ensues.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नीलम फ्लाईओवर पर बुधवार को खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर दी गई। इससे वाहनों के निकलने की जगह कम हो गई और यातायात धीमा पड़ गया। कुछ ही देर में फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


दोपहर करीब 2:00 बजे स्कूलों की छुट्टी के समय नीलम फ्लाईओवर पर वाहनों का दबाव ज्यादा होता है। इसी दौरान मरम्मत कार्य शुरू होने से वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। कई स्कूल बसें और एंबुलेंस भी जाम में फंसी दिखाई दी। अन्य वाहन चालकों को भी फ्लाईओवर पार करने में सामान्य से अधिक समय लगा। स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए सड़क पर खड़ी गाड़ी के कारण रास्ता संकरा हो गया था। दोपहर के समय आवाजाही अधिक होने के कारण मरम्मत कार्य से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। कम यातायात वाले समय में काम किया जाता तो लोगों को इस तरह की परेशानी से बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed