फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Uttarakhand's folk festival Phuldei celebrated in Smart City

Faridabad News: स्मार्ट सिटी में मनाया गया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई

Mon, 16 Mar 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's folk festival Phuldei celebrated in Smart City
स्मार्ट सिटी में भी उत्तराखंड निवासियों ने धूमधाम से मनाया फूलदेई  का त्यौहार। स्रोत: उत्तराखंड
छोटे-छोटे बच्चों ने घरो की देहरी पर फूल डालकर आशीर्वाद लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई रविवार को स्मार्ट सिटी में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे घर-घर जाकर देहरी पर फूल डालते नजर आए और लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

उत्तराखंड निवासी प्रेम बिष्ट ने बताया कि रविवार को एसजीएम नगर में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों ने इस पर्व को धूमधाम से मनाया। बच्चों ने तड़के उठते ही घरों की दहलीज पर रंग बिरंगे फूल डालकर सुख शांति की प्रार्थना की। उसके बदले में लोगों ने उन्हें उपहार स्वरूप दाल-चावल व अन्य सामान दिया। इस दौरान बच्चों ने परंपराओं में रचे गीत फूलदेई, छम्मा देई, देनी द्वार भर भकार गीत गाते हुए घरों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में चैत्र मास में मनाया जाने वाला फूलदेई पर्व प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। फूलदेई संक्राति ऐसा उत्सव है, जिसमें बच्चे फ्योंली, बुरांश, आडू, खुमानी अन्य के फूलों को छोटी-छोटी रिंगाल की टोकरी में एक दिन पहले चुन कर लाते हैं। फूल संक्रांति के दिन बच्चे घर-घर घूमकर इसे आंगन में बिखेरते हैं। फूल की तरह मुस्कराते बच्चे फूल बिखेरते समय गीत भी गाते हैं। हर घर की महिलाएं बच्चों को अपने-अपने घरों से सौगात भी देती हैं। इसमें चावल, गुड़ और रुपये शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed