{"_id":"68ea482caa1f908e88073a13","slug":"utkal-express-arrived-four-hours-late-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53327-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चार घंटे देरी से पहुंची उत्कल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चार घंटे देरी से पहुंची उत्कल एक्सप्रेस
विज्ञापन
सचखंड एक्सप्रेस समेत कुछ लोकल ट्रेनें भी 20-30 मिनट देरी से स्टेशन पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंच रही हैं। शनिवार को भी यही आलम रहा। योग नगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से फरीदाबाद पहुंची। हालांकि, शनिवार को ट्रेन के लेट होने का कारण तकनीकी समस्या को बकाया जा रहा है। उत्कल एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को करीब सवा दो घंटा और शुक्रवार को लगभग एक घंटा 45 मिनट देरी से पहुंची थी। इसके साथ ही सचखंड एक्सप्रेस भी बीते दो दिन लगातार देरी से पहुंची थी।
शनिवार को योग नगरी ऋषिकेश से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस का स्टेशन पहुंचने का समय 12.20 बजे था लेकिन ट्रेन फरीदाबाद करीब 4 बजकर 10 मिनट पर स्टेशन पहुंची। इसके अलावा सचखंड एक्सप्रेस समेत कुछ लोकल ट्रेनें भी 20-30 मिनट देरी से स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। कोसी कलां, मथुरा, आगरा कैंट आदि जगहों पर जा रहे यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
आगरा कैंट जाने वाले मनोज ने बताया कि 12.20 बजे की ट्रेन थी, जो कि 3 बजे तक भी स्टेशन नहीं पहुंची है। पहले यह 1 घंटा देरी से बताया जा रहा था, फिर 2 घंटा अब पता नहीं कब तक पहुंचेगी। मथुरा जाने वाले नलिन ने बताया कि बेहद परेशान हो गया हूं करीब 2 घंटे से ट्रेन नहीं आई है। 12.20 बजे ट्रेन का समय है, पर ट्रेन 3-4 घंटे देरी से पहुंच रही है।
विज्ञापन
रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन बहुत पीछे के स्टेशनों से देरी से ही चल रही है। यह क्षेत्र हमारे अंतर्गत नहीं आता है। शायद कोई तकनीकी समस्या के कारण ऐसा हो रहा है।