फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   uproar caused by alcohol, wife beaten his man

फरीदाबाद : शराबी ने किया हंगामा, नाराज पत्नी ने डंडे से पीटा

Wed, 01 Jul 2020 04:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
uproar caused by alcohol, wife beaten his man
फरीदाबाद। सड़क पर जमा पानी में कई घंटों तक एक व्यक्ति ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। उसे मनाकर घर ले जाने के लिए आसपास के लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वो सड़क से उठने के लिए तैयार नहीं हुआ। इससे नाराज उसकी पत्नी ने डंडे से पिटाई कर दी। मामला मुजेसर थाना के संजय कॉलोनी का है।
विज्ञापन

बरसात के बाद से संजय कॉलोनी में सड़कों पर पानी जमा है। पानी में से ही कॉलोनी के लोग मुख्य सड़क पर निकल रहे हैं। इसी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में वहां जमकर हल्ला मचाया। आसपास के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी से बाहर निकलने के लिए तैयार नहीं हुआ। यह सब देखकर उसकी पत्नी को गुस्सा आ गया। उसने डंडे से पति की पिटाई शुरू कर दी। यह देख आसपास के लोग उसे बचाकर जबरन उठा कर बाहर ले जाने लगे। तभी वह पानी पर पूरी तरह से लेट गया। जिसके बाद लोगों ने उसका हाथ और पैर पकड़ कर उसे पानी से बाहर निकाल कर घर में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed