फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people were cheated of Rs 50.91 lakh on the pretext of profit on investment in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 50.91 लाख ठगे

Fri, 02 May 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two people were cheated of Rs 50.91 lakh on the pretext of profit on investment in stock market
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में दोनों शिकायत पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 50.91 लाख रुपये ठग लिए गए। सेक्टर-78 की सोसाइटी में रहने वाले अरुण और सराय ख्वाजा एरिया में रहने वाले हितेश ने शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की है।

पहले मामले में सेक्टर-78 की सोसाइटी में रहने वाले अरुण ने शिकायत पुलिस को दी है। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर मैसेज आया था जिसमें शेयर बाजार में निवेश पर कई गुना मुनाफे का झांसा दिया गया। शिकायतकर्ता ने झांसे में आकर 34.43 लाख रुपये निवेश कर दिए। मुनाफे के साथ ये राशि बढ़कर 1.94 करोड़ से अधिक होना बताई गई। लेकिन रिफंड का प्रयास किया तो कमीशन के तौर पर 5 लाख रुपये मांगे गए। शिकायतकर्ता ने 5 लाख रुपये भी ट्रांसफर कर दिए तो अब वे 19 लाख रुपये और कमिशन के नाम पर मांग रहे हैं। पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। मामले में 39.43 लाख रुपये की ठगी को लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में ठगी की शिकायत सराय ख्वाजा एरिया के रहने वाले हितेश ने दी है। इनका कहना है कि इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखा था जिसमें शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे के बारे में लिखा था। आरोपियों ने फिर व्हाट्सएप पर संपर्क किया और खुद को शेयर बाजार का एक्सपर्ट एजेंट बताया। शिकायतकर्ता को ग्रुप में जोड़ा गया जिसमें हर दिन निवेश की टिप्स आती थी। उनके झांसे में आकर हितेश ने 11.48 लाख रुपये निवेश कर दिए। 24 मार्च से 25 अप्रैल 2025 के दौरान अलग-अलग ट्रांजेक्शन में ये रुपये निवेश किए गए। शुरू में आरोपियों ने मुनाफा होने का दावा किया और कम राशि का रिफंड भी करने दिया। लेकिन पूरा रिफंड करने लगे तो नहीं करने दिया। बाद में आरोपियों ने शिकायतकर्ता का नंबर ही ब्लॉक कर दिया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed