फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people died in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Thu, 15 Apr 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents
फरीदाबाद। शहर में विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

डबुआ कालोनी निवासी सोमनाथ खुराना ने थाना सेंट्रल में शिकायत दी कि वह डबुआ मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। उसके पिता 13 अप्रैल को मथुरा से दवाई लेकर ऑटो से घर आ रहे थे। हनुमान मंदिर मथुरा रोड पर उतरकर वे बाटा मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे। यहां एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में उसके पिता को गंभीर चोट आई और उन्हें नीलम चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सुभाष कालोनी निवासी योगेश शर्मा ने सेक्टर -15 चौकी में बताया कि 13 अप्रैल को वह अपने बडे़ भाई हरीश शर्मा के साथ काम की तलाश में दिल्ली गया था। उसके भाई हरीश की नाइट ड्यूटी के कारण वह दिल्ली में ही रुक गया। योगेश के पिता घूरे उर्फ भूरा शर्मा भी किसी काम से दिल्ली आए हुए थे उन्होंने योगेश को अपने साथ गाड़ी में बिठा लिया और वे बल्लभगढ़ के लिए निकल लिए। 14 अप्रैल सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वह अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे चल रही अन्य गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उनकी गाड़ी आगे वाली गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में भूरा शर्मा गाड़ी में बुरी तरह फंस गए। आगे चल रही गाड़ी का चालक गाड़ी भगाकर ले गया। हरीश दूसरी साइड से गाड़ी से बाहर आ गया। हरीश ने अन्य वाहन चालकों की मदद से अपने पिता को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed