{"_id":"6a9b1aad090bfb0d9e0919ea","slug":"two-major-roads-to-be-revamped-travel-will-become-easier-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79174-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 11 करोड़ से दो प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 11 करोड़ से दो प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, सफर होगा आसान
विज्ञापन
बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या होगी खत्म, लोक निर्माण विभाग करेगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़-छांयसा-मोहना और दयालपुर-मोहना मार्ग पर सफर करने वाले ग्रामीणों को जल्द गड्ढों और जलभराव की परेशानी से राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दोनों प्रमुख मार्गों के सुदृढ़ीकरण, विशेष मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 11 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। परियोजना के तहत सड़क पर नई परत बिछाने के साथ नालों और पुलियाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने की समस्या खत्म होगी।
एडवांस साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे
बल्लभगढ़-छांयसा-मोहना मार्ग की विशेष मरम्मत और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस पर करीब 6.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। क्षतिग्रस्त हिस्सों की कोल्ड मिलिंग कर नई बिटुमिनस कंक्रीट की परत बिछाई जाएगी। सड़क पर जल निकासी के लिए आरसीसी साइड ड्रेन बनाया जाएगा। इसके अलावा सड़क पर 795 रिफ्लेक्टिव रोड स्टड, थर्मोप्लास्टिक मार्किंग, हैजर्ड मार्कर और एडवांस डायरेक्शन साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे रात में वाहन चालकों को सड़क की दिशा और संभावित खतरों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
दोनों तरफ आरसीसी नाला बनाया जाएगा
दयालपुर-मोहना मार्ग के विभिन्न हिस्सों के सुधार पर 4.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जलभराव वाले हिस्सों में एम-40 ग्रेड सीसी रोड बनाई जाएगी। पानी की निकासी के लिए तीन नई कलवर्ट भी बनाई जाएंगी। इसके अलावा दोनों तरफ आरसीसी नाला बनाया जाएगा। सड़क पर कॉशनरी बोर्ड, हैजर्ड मार्कर और थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग भी की जाएगी। इससे बारिश में पानी सड़क पर जमा होने की समस्या कम होने और ग्रामीणों के रोजमर्रा के आवागमन में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विभाग ने बल्लभगढ़-छांयसा-मोहना और दयालपुर-मोहना मार्ग के सुधार की योजना तैयार की है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएग। सड़क निर्माण के बाद सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी।- प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग