फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for selling bank accounts to cyber criminals

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for selling bank accounts to cyber criminals
दोनों आरोपी गुजरात के रहने वाले, 25.35 लाख रुपये की ठगी में हुई कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने के आरोप में दो लोगों को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सूरत निवासी वरुण रमेश भाई और राजकोट निवासी उदित फलदू के तौर पर हुई। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वरुण रमेश भाई ने केस में पहले गिरफ्तार हो चुके खाताधारक कुलदीप का खाता लेकर आगे उदित फलदू को दिया था। उदित ने यह खाता आगे ठगों को दे दिया। दोनों आरोपी 12वीं पास हैं। वरुण गाड़ी चलाता है और उदित राजकोट में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के बेचे गए बैंक खाते में ठगी के कुल 1.5 लाख रुपये आए थे। आरोपियों को 6 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आईपीओ में निवेश का झांसा देकर फरीदाबाद के व्यक्ति से 25.35 लाख की ठगी हुई थी। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-19 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पास एक कंपनी में निवेश करने को लेकर व्हाट्सएप मैसेज आया था। आरोपियों से संपर्क हुआ तो कम दरों पर अलग-अलग आईपीओ में शेयरों की सदस्यता दिलाने के बारे में कहा गया। इसके लिए एक कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। वहां आईपीओ व शेयरों की जानकारी दी जाती थी। फिर एप डाउनलोड कराकर आईपीओ में निवेश के नाम पर खाता खोला गया। जिसमें 2535322 रुपये निवेश करा लिए। लेकिन रिफंड नहीं किया गया। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस अब आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। केस में अब तक गिरफ्तार 3 आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed