फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for printing fake notes of Rs 100, 200 and 500 using a printer

Faridabad News: प्रिंटर की मदद से छाप रहे थे 100, 200 व 500 के नकली नोट, दो गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for printing fake notes of Rs 100, 200 and 500 using a printer
आरोपियों से कई नकली नोट व प्रिंटर बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ जोन के आदर्श नगर थाने की पुलिस ने प्रिंटर की मदद से 100, 200 व 500 रुपये के नकली नोट बनाने व बाजार में चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 500 का एक, 200 के 5 व 100 के 10 नकली नोट बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों लक्की व योगेश के खिलाफ आदर्श नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

आदर्श नगर थाना की पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि एक युवक डीलर चौक मार्केट में नकली नोट लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच आरोपी को काबू किया। उसकी पहचान यूपी मथुरा के रहने वाले 19 साल के लक्की के तौर पर हुई। आरोपी फिलहाल बल्लभगढ़ में ही रहता है। उसके पास से 200 के 5 व 100 के 6 नकली नोट बरामद किए गए। इससे पूछताछ में पता चला कि बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी में रहने वाले 19 साल के योगेश से वो नोट खरीदकर लाया था।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने योगेश को भी बल्लभगढ़ अनाज मंडी के पास से काबू किया। योगेश ने पूछताछ में बताया कि उसने असली नोट का प्रिंटर के माध्यम से प्रिंट निकालकर नकली नोटों को बाजार में चलाने के लिए लक्की को दिये थे। योगेश से 500 का एक, 100 के 4 नकली नोट व प्रिंटर बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ आदर्श नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed