{"_id":"69502a39c8aca011ec0b1d07","slug":"two-arrested-for-duping-rs-232-lakh-by-posing-as-municipal-employees-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58930-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम कर्मचारी बनकर 2.32 लाख रुपये ठगी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम कर्मचारी बनकर 2.32 लाख रुपये ठगी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- पानी का बकाया बिल बताकर की थी महिला से ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारी बनकर पानी का बकाया बिल बता महिला से 2.32 लाख रुपये ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अहमदाबाद निवासी नसीरुद्दीन और साहिल शामिल हैं। साइबर क्राइम थाना एनआईटी टीम ने दोनों को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि नसीरुद्दीन ने सिम उपलब्ध कराया था है और साहिल क्रेडिट कार्ड की पेमेंट मर्चेंट के जरिये सेटल करता था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की शिकायत एनआईटी निवासी महिला ने दी थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उनके इलाके में कुछ दिन से पानी नहीं आ रहा था। इस पर महिला ने राहुल से कॉल पर बात की जिसने खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताया। इसके बाद कथित कर्मचारी ने महिला के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर 13 रुपये की पेमेंट करने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही महिला का मोबाइल हैक हो गया और उसके क्रेडिट कार्ड से 2,32,221 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।