फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for cyber fraud by posing as acquaintances.

Faridabad News: जानकार बताकर साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cyber fraud by posing as acquaintances.
फरीदाबाद। सेक्टर-69 निवासी एक व्यक्ति को जानकार बताकर साइबर ठगी करने के आरोप में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मथुरा निवासी रामकुमार और बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 10वीं पास रामकुमार ने शिकायतकर्ता को कॉल कर खुद को उसका जानकार बताया था, जबकि 12वीं पास बॉबी ठगी के लिए खाता और सिम उपलब्ध कराता था। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 14 अगस्त को शिकायतकर्ता के पास एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को उसका जानकार बताते हुए स्कैनर भेजा और रुपये भेजने के लिए कहा। उसकी बातों पर भरोसा कर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग लेनदेन के जरिये 27,510 रुपये भेज दिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed