{"_id":"68b4976506a0e34b47067b64","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-of-rs-135-lakh-in-the-name-of-task-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50300-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टास्क के नाम पर 1.35 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टास्क के नाम पर 1.35 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़े आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने 1.35 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान जोधपुर के रहने वाले अंकित गुप्ता व मनीष कुमावत शामिल हैं। दोनों की उम्र 19 साल है।
इनसे पूछताछ में पता चला कि अंकित का बैंक खाता लेकर मनीष ने आगे ठगों को दिया था। अंकित 12वीं पास है जबकि मनीष बीए का छात्र है। अंकित के बैंक खाते में ठगी के 36 हजार रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें बताया गया कि 17 दिसंबर 2024 को उन्हें व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था। इसमें घर बैठे कमाई के ऑफर के बारे में बताया गया था। लिंक पर क्लिक करते ही वो टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गए। फिर उन्हें बताया गया कि प्रीपेड टास्क में निवेश करने पर रकम मुनाफे के साथ वापस मिलेगी। आरोपियों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1.35 लाख रुपये निवेश करा लिए। बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही रिफंड। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।