{"_id":"67a1003994eecc117b02054e","slug":"trolley-overturns-after-hitting-roadside-room-and-pillar-driver-dies-due-to-fire-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-37549-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क किनारे कमरे व खंभे से टकराकर पलटा ट्रॉला, आग लगने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क किनारे कमरे व खंभे से टकराकर पलटा ट्रॉला, आग लगने से चालक की मौत
विज्ञापन
रोड़ी से भरा था ट्रॉला, सोमवार सुबह पांच बजे का मामला, राजस्थान का रहने वाला था चावक
पास खड़ी एक कार में भी आग लग गई,
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र में मांगर पुलिस चौकी के पास सोमवार सुबह एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कमरे व बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। शॉर्ट सर्किट से ट्रॉला के केबिन में आग लग गई। हादसे में ट्रॉला के चालक की जलकर मौत हो गई। हादसे के दौरान पास में खड़ी कार में भी आग गई। मृतक चालक इबरान (32) अलवर, राजस्थान के कोटा खुर्द का रहने वाला था।
यह हादसा सोमवार सुबह पांच बजे का है। चालक इबरान ट्रॉला में रोड़ी भरकर नांगल चौधरी से फरीदाबाद आ रहा था। उसे बड़खल के एक बिल्डिंग मेटीरियल सप्लायर के स्टॉक पर ट्रॉला खाली करना था। मांगर चौकी से 200 मीटर आगे दिल्ली मोड़ के पास पहुंचा तो ट्रॉला अनियंत्रित होकर घूम गया और सड़क किनारे बने कमरे की दीवार व खंभे से टकराकर पलट गया। इससे ट्रॉला का डीजल टैंक फट गया और खंभा टूटने से हुए शॉर्ट सर्किट से केबिन में आग लग गई। संदेह है कि चालक को नींद की झपकी आई, जिससे ट्रॉला अनियंत्रित होकर घूम गया और बिजली के खंभे से टकराया।
गनीमत रही कि इस दौरान सड़क से गुजर रहा कोई अन्य वाहन चपेट में नहीं आया। राहगीरों ने सूचना डायल 112 पर दी तो पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक केबिन से आग की तेज लपटें निकल रही थी। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया तो देखा कि चालक की केबिन में फंसने से जलकर मौत हो गई। मृतक के शव को मोर्चरी भिजवाकर परिवार को सूचना दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शायद चालक को नींद आने के चलते ये हादसा हुआ है। खंभा टूटने से हुए शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग, जिससे चालक की जलकर मौत हो गई।