फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trials for Khelo India Fencing Youth Games on Sunday

Faridabad News: खेलों इंडिया तलवारबाजी यूथ गेम्स के लिए ट्रायल रविवार को

Sat, 03 May 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Trials for Khelo India Fencing Youth Games on Sunday
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बिहार के राजगीर में आयोजित खेलों इंडिया तलवारबाजी यूथ गेम्स के लिए रविवार को सेक्टर 31 के इंडोर स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें 24 लड़के-लड़कियों का चयन चयन किया जाएगा। इनमें चुने गए खिलाड़ी 4 से 15 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी खेल विभाग के उपनिदेशक गिरीराज ने दी।

उन्होंने बताया कि 12 लड़के और 12 लड़कियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल का आयोजन सेक्टर 31 स्थित इंडोर स्टेडियम में सुबह नौ बजे से किया जाएगा। इसमें प्रदेश के बेहतरीन तलवार बाज अपना ट्रायल दे सकते हैं। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी सुबह नौ बजे अपने मूल जन्म प्रमाण पत्र (एक जनवरी 2020 से पहले जारी हुआ हो) आवासीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित रिपोर्ट करेंगे। कोच कपिल ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2007 या उसके बाद का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed