{"_id":"6b0491cd88f29119ca0cbcfa","slug":"trains-will-remain-partially-cancelled-for-three-months-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86100-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन महीने तक आंशिक रूप से रद्द रहेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन महीने तक आंशिक रूप से रद्द रहेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सर्दियों में कोहरे के कारण रेलवे ने ताज एक्सप्रेस और नई दिल्ली-धौलपुर ईएमयू का संचालन आंशिक रूप से रद्द करने का फैसला किया है। इससे फरीदाबाद और आसपास के यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। ताज एक्सप्रेस (12279/12280) एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक झांसी और ग्वालियर के बीच नहीं चलेगी। इस दौरान ट्रेन नई दिल्ली और ग्वालियर के बीच संचालित होगी।
वहीं, नई दिल्ली-धौलपुर ईएमयू (64073/64074) भी इसी अवधि में धौलपुर और कोसीकलां के बीच रद्द रहेगी। इससे पलवल से आगे जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ताज एक्सप्रेस फरीदाबाद होकर गुजरती है, इसलिए दिल्ली की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत रहेगी, लेकिन डबरा, दतिया और झांसी जाने वालों को ग्वालियर से आगे दूसरी ट्रेन या बस का सहारा लेना पड़ेगा।क