{"_id":"688288f95d88424ad2077028","slug":"traffic-rules-are-being-ignored-at-bk-roundabout-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47787-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके गोल चक्कर पर ट्रैफिक नियमों की हो रही अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके गोल चक्कर पर ट्रैफिक नियमों की हो रही अनदेखी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालक गलत दिशा में लेते हैं यूटर्न, लोगों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल के सामने स्थित बीके गोल चक्कर पर ट्रैफिक नियमों की लगातार अनदेखी हो रही है। यहां अधिकांश वाहन चालक गलत दिशा में यू-टर्न ले लेते हैं। यह लापरवाही न केवल ट्रैफिक अव्यवस्था को दर्शाती है बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान के लिए भी खतरा बन रही है।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि अधिकतर ऑटो, बाइक और कार चालक नियमों की परवाह किए बिना शॉर्टकट के रूप में गलत दिशा में मोड़ लेते हैं, जिससे आमने-सामने की टक्कर की स्थिति बन जाती है। आए दिन यहां छोटे-बड़े हादसे होते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ।
विज्ञापन
लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने मांग है कि यहां ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती की जाए साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाकर नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यह चौराहा आने वाले समय में गंभीर दुर्घटनाओं का केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
हर रोज लोग गलत दिशा से यू-टर्न लेते हैं। कई बार हमने सामने से आते ऑटो और बाइक की टक्कर होते देखी है। प्रशासन को यहां ट्रैफिक पुलिस तैनात करनी चाहिए ताकि हादसे रोके जा सकें।- संजीव शर्मा, स्थानीय दुकानदार
मैं कुछ दिनों से लगातार अस्पताल आ रही हूं लेकिन बीके गोल चक्कर पर सड़क पार करना बहुत मुश्किल हो गया है। गलत दिशा से आ रहे वाहन कभी भी किसी को टक्कर मार सकते हैं। हर दिन डर लगा रहता है कि कोई टक्कर न मार दे।-सीमा देवी, राहगीर