{"_id":"61013a238ebc3e09063b1ccc","slug":"traders-protest-against-robbery-incident-faridabad-news-noi5961114122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की वारदात के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की वारदात के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। व्यापारियों से पांच दिनों के भीतर हुई लूट की तीन वारदात का पुलिस ने खुलासा नहीं किया और बदमाशों को पकड़ने पर विफल रही है। इसको लेकर नाराज व्यापारियों ने बुधवार को घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर डीसीपी जयवीर राठी और सिटी थाना प्रभारी सतीश कुमार पहुंचे और व्यापारियों के साथ अग्रसेन चौकी में बैठक की। उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द काबू करने का आश्वासन दिया।
शहर में व्यापारियों से पांच दिनों में तीन लूट की वारदात हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। व्यापारी सुबह मुख्य बाजार के घंटाघर चौक पर इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुछ समय बाद डीसीपी जयवीर राठी ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और अग्रसेन चौकी में ले गए। जहां पर उन्होंने बैठक की। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस अगर बाजार में लगातार गश्त करती, तो शायद लूट की घटनाएं रोकी जा सकती थीं। मुख्य चौहारों पर सीसीटीवी लगाने की भी मांग की। डीसीपी ने बदमाशों को एक सप्ताह में पकड़ने, सीसीटीवी लगवाने और गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया।
वर्जन-
बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। तीनों वारदात का एक सप्ताह के अंदर खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाएगी। - जयवीर राठी, डीसीपी, बल्लभगढ़