{"_id":"689b2f46b5f0d2313e0e530c","slug":"toilet-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117004-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुलभ शौचालय के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुलभ शौचालय के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप
विज्ञापन
- लोगों ने मुख्यमंत्री को कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शहर की अनाज मंडी में नगर परिषद प्रशासन शौचालय का निर्माण करवा रहा हैं।लेकिन ठेकेदार पर शौचालय निर्माण में घटिया समाग्री का प्रयोग करने का आरोप लग रहा है। शौचालयों में कच्ची ईंट के अलावा घटिया सामग्री लगने से आम लोगों में नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ रोष हैं।लोगों ने इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दरसल , महाराजा अग्रसेन चौक पर स्थित अनाज मंडी में नगर परिषद प्रशासन ने शहर को खुले में शौच मुक्त करने की दिशा में कदम उठाया और स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुलभ शौचालयों निर्माण शुरू करवा दिया। इस निर्माण कार्य का टेंडर परिषद के अधिकारियों ने ठेकेदार को दे दिया। लेकिन ठेकेदार ने निर्माण कार्यों के नियमों को ताक पर रखकर कार्य शुरू कर दिया। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार पीली ईंट लगाने के अलावा घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहा हैं।
शहर के अनिल कुमार, सतीश कुमार, दलीप तिवारी, विजय, पप्पू राम स्वरूप, नन्दू , आदि का आरोप है कि शौचालयों के निर्माण में क्रेसर के स्थान पर रेत वाले क्रेसर का प्रयोग अधिक मात्रा में किया जा रहा है। शौचालयों में निर्माण कार्य के मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखा हैं।इस मामले में नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता सतपाल सिंह ने बताया कि लोगों द्वारा शिकायत मिली हैं ।शिकायत पर कार्यवाही की जा रही हैं।