{"_id":"6a93229d14d839bca30cd7bd","slug":"today-is-the-last-day-to-register-names-in-the-draft-electoral-roll-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78633-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रारूप मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रारूप मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के मतदाताओं को
प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का रविवार को अंतिम मौका है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 30 अगस्त को मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जरूर जांच लें। इसके लिए रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। यहां संबंधित बीएलओ मौजूद रहेंगे। आयुष सिन्हा ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम पहले मतदाता सूची में था, लेकिन वर्तमान प्रारूप सूची में शामिल नहीं है। इसके साथ ही जिन्हें बीएलओ की ओर से नोटिस मिला है, वे 30 अगस्त तक संबंधित बीएलओ के पास दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।