{"_id":"5f84965b8ebc3e1a242d240a","slug":"till-diwali-60-percent-cheaper-medicines-will-be-available-in-the-district-faridabad-news-noi542076931","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली तक जिले में मिलेंगी साठ फीसदी तक सस्ती दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली तक जिले में मिलेंगी साठ फीसदी तक सस्ती दवाएं
विज्ञापन
फरीदाबाद (मूर्ति दलाल)। कोरोना काल में बीमार हो रहे लोगों पर और ज्यादा आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए दिवाली तक उन्हें साठ फीसदी तक सस्ते में दवाएं मिल सकेंगी। जिला स्वास्थ्य केंद्र, रेडक्रॉस ने प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना के तहत जिले में 10 जन औषधि केंद्र खोलने की योजना पूरी करने का लक्ष्य है। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य मरीजों को कैंसर, मधुमेह जैसी दीर्घकालीन बीमारियों की महंगी दवाएं बिना ब्रांडिंग चार्ज के सस्ते दर पर उपलब्ध कराना है।
जन औषधि केंद्र के फायदे
निजी स्तर पर परामर्श की जाने वाली दवाएं अमूमन ब्रांडनेम से जुड़ी होती हैं। हाल ही में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के बाद सरकारी अस्पतालों में ब्रांडनेम से दवाओं का परामर्श रोक दिया गया है। मरीज को डॉक्टर केवल सॉल्ट के नाम (दवा का मूल नाम) से ही उपचार बता सकते हैं। इन दवाओं को आसानी से जन औषधि केंद्र से खरीदा जा सकता है। अन्य मेडिकल स्टोर के मुकाबले जन औषधि केंद्र पर यह दवाएं 60 फीसदी तक सस्ती होती हैं।
34 सरकारी और 19 निजी संस्थान दे रहे स्वास्थ्य सुविधाएं
सरकारी स्तर पर दवा स्टोर स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध होते हैं। जिले में 34 प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व बीके अस्पताल में 450 तरह की दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा मेडिचेक, जीवाग्राम, सर्वोदय, एशियन, क्यूआरजी, पार्क, इंटरनेशनल अस्पताल और मेट्रो जैसे कुल 19 निजी संस्थान निजी स्तर पर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। इन संस्थानों की ओर से परामर्श की जाने वाली दवाएं निजी मेडिकल स्टोर के जरिए लोगों तक पहुंचती हैं। जन औषधि केंद्रों के माध्यम से यह दवाएं करीब 60 फीसदी तक की सस्ती दरों पर मरीजों को उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
- डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
जन औषधि केंद्र स्थापित करने का जिम्मा रेडक्रॉस को सौंपा गया है। इसके लिए बीके सिविल अस्पताल सहित कुल दस चयनित जगहों पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। बीके अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक के पास स्थान सुनिश्चित किया गया है। निदेशालय से एनओसी मिलते ही यह केंद्र शुरू कर दिया जाएगा। अन्य नौ जगहें भी लोगों की जरूरत और भीड़ के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की सलाह से तय किए जा रहे हैं। दिवाली तक जिलेवासियों को बेहतर व सस्ते स्वास्थ्य सुविधा का तोहफा दिया जाएगा।
- विकास कुमार, रेडक्रॉस सचिव, फरीदाबाद
बीके सिविल अस्पताल में एनओसी का इंतजार
बीके में जन औषधि केंद्र बनाया जा रहा है। एनओसी के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। एनओसी जल्द मिलने की उम्मीद है। दिवाली से पहले यह केंद्र शुरू होने की पूरी संभावना है।
- डॉ. सविता यादव, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, बीके अस्पताल