फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tile installation mechanics kidnapped 14 year old child

Faridabad News: टाइल लगाने वाले मिस्त्रियों ने किया 14 वर्षीय बच्चे का अपहरण

Mon, 13 Nov 2023 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tile installation mechanics kidnapped 14 year old child
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। राविया पट्टी में दीपावली से पहले उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में टाइल व पत्थर लगाने वाले मिस्त्री घर मालिक के 14 वर्षीय बेटे का अपहरण करके ले गए। अपहरण करने के बाद जैसे ही आरोपियों ने फिरौती की मांग की तो पुलिस जानकारी मिलते ही सक्रिय हो गई और दोनों आरोपियों को बच्चे सहित राजस्थान सीमा पर जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी बच्चे को पटाखे दिलाने के नाम पर बहलाकर ले गए थे।
पुलिस के अनुसार राविया पट्टी निवासी रोहताश ने अपना नया घर बनाया है। घर में टाइल व पत्थर लगाने का कार्य रहीश मिस्त्री निवासी हिंडौन राजस्थान कर रहा था। रहीश को उसके पास कार्य कराने के लिए हुरमत निवासी गढ़ी पट्टी चौकीदार ने भेजा था। 11 नवंबर की दोपहर दो बजे आरोपी रहीश कई दिन बाद काम पर आया। जिस समय रहीश काम कर रहा था, उस समय रोहताश का बेटा घर पर अकेला था। आरोपी ने थोड़ी देर काम किया तथा बाद में मकान मालिक के 14 वर्षीय बेटे नीरज को घर से मुफ्त पटाखे दिलाने के बहाने अपने साथी के साथ बाइक पर ले गया। जब काफी देर बाद उनका बेटा व मिस्त्री नहीं आए तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। उनके पास एक नंबर से रहीश ने फोन कर कहा कि वे मथुरा टोल टैक्स पर हैं, थोड़ी देर में घर पहुंच जाएंगे और उसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पिता के मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्ट कर दिया। तब पिता को बच्चे के अपहरण होने का शक हुआ। फोन ब्लैक लिस्ट होने के बाद रोहताश पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


------------------

राजस्थान व यूपी पुलिस को दे दी स्थानीय पुलिस ने सूचना
पुलिस ने रोहताश की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। बच्चे के अपहरण होने की सूचना यूपी तथा राजस्थान पुलिस को भी दी। पुलिस की सूचना के बाद राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा की गई हुई नाकाबंदी के दौरान आरोपियों की कार आने पर वह पकड़े गए। घर से वह बच्चे को बाइक से ले गए थे, बाद में उन्होंने उसे कार में बिठा लिया था। पुलिस को इस बारे में पहले ही सूचना मिल चुकी थी। हिंडौन के पास जैसे ही आरोपियों की अल्टो कार पहुंची तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान दो आरोपी कार में थे, जबकि बच्चा बेहोशी की हालत में कार में लेटा हुआ था। पुलिस ने तुरंत आरोपियों को काबू कर पूछताछ शुरू कर दी। राजस्थान पुलिस ने अपहरण किए गए बच्चे नीरज को पानी डालकर होश में लाई तथा पूछताछ की। बच्चे ने पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को उनके चंगुल से सकुशल बचा लिया। इस बात की जानकारी होडल पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को साथ ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें रहीश व तालिम शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश करेगी। पुलिस ने अपहरण किए गए 14 वर्षीय बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed