फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three projects worth Rs 5 crore will change the look of the streets

Faridabad News: 5 करोड़ की तीन परियोजनाओं से बदलेगी गलियों की सूरत

Mon, 01 Sep 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three projects worth Rs 5 crore will change the look of the streets
सड़क के साथ अब गलियों का भी किया जा रहा कायाकल्प, नगर निगम ने शुरू किया काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की आंतरिक गलियों और कॉलोनियों में जर्जर सड़कों की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से करीब 5 करोड़ की तीन अलग-अलग परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके बाद निगम ने जमीनी स्तर पर काम शुरू करवा दिया है।
परियोजनाओं के तहत श्याम कॉलोनी (वार्ड 23) और पंचशील कॉलोनी (वार्ड 25) की सड़कों पर 80 एमएम मोटाई वाले इंटरलॉकिंग पावर ब्लॉक और सड़क बनाई जाएगी। तीनों परियोजनाओं के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, श्याम कॉलोनी वार्ड 23 में करीब 1.60 करोड़ की लागत से विकास कार्य होंगे। इस योजना में गली नंबर 39 से 99 और अन्य सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। दूसरी परियोजना पंचशील कॉलोनी वार्ड 25 के लिए है। इसमें करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें गली नंबर 8 से 43 और आसपास की अन्य गलियों को शामिल किया गया है। वहीं तीसरी परियोजना के तहत पंचशील कॉलोनी वार्ड 25 की अन्य सड़कों पर करीब डेढ़ करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


तीनों परियोजनाओं में एक साल के भीतर काम पूरा करने की समयसीमा तय की गई है। यानी कि अगस्त 2026 तक दोनों कॉलोनियों की सभी प्रमुख गलियां पक्की हो जाएंगी और लोगों को कीचड़, धूल और गड्ढों से राहत मिलेगी। इन परियोजनाओं से सबसे अधिक फायदा उन हजारों परिवारों को मिलेगा, जो अब तक टूटी-फूटी गलियों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। बारिश के मौसम में कीचड़ और गंदगी के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। वहीं गाड़ियों और एंबुलेंस के आने-जाने में भी दिक्कतें होती थीं। इंटरलॉकिंग टाइल्स लगने से सड़कों की मजबूती बढ़ेगी और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इन योजनाओं का उद्देश्य फरीदाबाद की आंतरिक सड़कों को दुरुस्त करना और शहर की सूरत सुधारना है। पहले चरण में कॉलोनियों और गलियों में पक्की सड़कों का काम होगा, उसके बाद नालों और ड्रेनेज व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों से वे इस समस्या से जूझ रहे थे। अब करोड़ों रुपये की लागत से टाइल्स बिछाने से इलाके की तस्वीर बदलेगी। हालांकि लोगों का यह भी कहना है कि काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है ताकि टाइल्स लंबे समय तक टिक सकें।
वर्जन
फरीदाबाद के विकास के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में फरीदाबाद में अन्य कई नई परियोजनाओं को भी शुरू किया जाएगा। -प्रवीण जोशी, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed