फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three people including uncle and nephew arrested in cash robbery case

Faridabad News: नकदी लूट के मामले में मामा-भांजे समेत तीन धरे

Wed, 24 Jun 2026 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Three people including uncle and nephew arrested in cash robbery case
सांई धाम रोड पर कार चालक से की थी लूट
विज्ञापन

फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के सांई धाम रोड पर कार चालक से मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी लूटने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र (26), राहुल (19) और विकास (20) के रूप में हुई है। इनमें नरेंद्र और राहुल मामा-भांजे हैं, जबकि विकास राहुल का दोस्त है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि राहुल और विकास अलीगढ़ से नरेंद्र के पास सेक्टर-85 आए हुए थे। नरेंद्र सेक्टर-85 में पनीर की दुकान चलाता है। वारदात वाली रात तीनों आरोपी अकॉर्ड अस्पताल के पास एक होटल पर पराठे खा रहे थे।

वहीं शिकायतकर्ता भी खाना खाने के बाद अपनी कार से निकला था। आरोपियों ने उसका पीछा किया और सांई धाम रोड पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार वारदात में इस्तेमाल स्कूटी नरेंद्र की थी और वही उसे चला रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-79 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 24 मई की रात वह एसजीएम नगर स्थित अपनी फैक्टरी से घर लौट रहा था। सांई धाम रोड पर पहुंचते ही तीन स्कूटी सवार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट की और मोबाइल फोन व कार में रखे 10 हजार रुपये लूट लिए। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed