फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three people including stepfather accused of misdeed with two minors in faridabad

बेबस बेटी की आपबीती: 'पिता और पुजारी ने मेरे और मेरी सहेली के साथ किया दुष्कर्म', शराब पिलाकर कराई जिस्मफरोशी

Sat, 26 Apr 2025 09:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 09:12 PM IST
सार

किशोरी ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को बताया कि उसका पिता सौतेला है। मौका पाकर उसके पिता ने उसके साथ ही नहीं बल्कि उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म किया था। आरोप है कि एक 66 वर्ष के पुजारी ने भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन
Three people including stepfather accused of misdeed with two minors in faridabad
बेटी ने लगाया पिता पर गंभीर आरोप - फोटो : Glok

विस्तार

सौतेले पिता, पुजारी व अन्य पर दो नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है। वहीं, सौतेले पिता पर पैसों के लिए देह व्यापार कराने का भी आरोप है। एक किशोरी के गायब होने पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के संज्ञान में मामला आने के बाद मामला उठा। पांच दिन चक्कर लगाने के बाद पीड़ितों का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पैसों के लिए गलत काम करवाना चाहती थी महिला
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित डबुआ क्षेत्र में एक नाबालिग 17 अप्रैल को गायब हो गई थी। परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने पांच दिन तक सुनवाई नहीं की। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को मामला पहुंचने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की। इस दौरान किशोरी की सहेली ने उसके ओल्ड फरीदाबाद की एक कॉलोनी में एक महिला के पास होने की जानकारी दी। किशोरी की सहेली ने बताया कि महिला उससे पैसों के लिए गलत काम करा रही है। इसके बाद पुलिस, परिजन व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे शराब पिलाई फिर दो लोगों ने किया दुष्कर्म
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी सहेली ही उसे वहां पर छोड़ कर आई थी लेकिन जिसके पास वह रह रही थी, उस महिला ने उसे शराब पिलाई। इसके बाद उसे दो अलग-अलग लोगों के पास उसे भेज दिया। दोनों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

पुलिस को नशे मिली किशोरी
महिला पैसों के लिए उससे देह व्यापार कराती लेकिन उसे कुछ नहीं देती थी। टीम को जिस दौरान किशोरी मिली उस समय भी वह नशे में थी। पुलिस ने मौके से देह व्यापार का कार्य करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया। वहां एक युवक व युवती भी कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले।

सौतेले पिता ने भी किया दुष्कर्म
किशोरी ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को बताया कि उसका पिता सौतेला है। मौका पाकर उसके पिता ने उसके साथ ही नहीं बल्कि उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म किया था। आरोप है कि एक 66 वर्ष के पुजारी ने भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -यशपाल सिंह, पुलिस प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed