{"_id":"654def0efa19947beb022df6","slug":"three-boys-died-in-a-road-accident-in-faridabad-police-station-sector-8-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad Accident: मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर खड़े कैंटर से भिड़े बाइक सवार, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad Accident: मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर खड़े कैंटर से भिड़े बाइक सवार, तीन युवकों की मौत
Fri, 10 Nov 2023 06:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 Nov 2023 06:40 PM IST
सार
थाना सेक्टर 8 अंतर्गत चौकी सेक्टर 8 के एरिया बायपास रोड पर बाइक सवार तीन लड़कों की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार भोर में खराब पड़े कैंटर में पीछे से बाइक टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक सेक्टर-70 स्थित सोसाइटी में कारों को साफ करने के लिए जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने युवकों को उपचार के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तीनों युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
गांव सीही निवासी रामनाथ मूल रूप से जिला आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके चार लड़को में रामू (18) सेक्टर 70 स्थित सोसाइटी में गाड़ी साफ सफाई का काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह अपने दोस्त जिला उन्नाव निवासी आकाश (19) और जिला हरदोई निवासी अर्चित कश्यप (20) के साथ गाड़ियों की साफ सफाई करने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बाइक को रामू चला रहा था।
विज्ञापन
सभी बाइक पर सवार होकर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे सेक्टर-8 के पास पहुंचे तो वहां पर एक खराब ट्राला खड़ा हुआ था। सुबह 5 बजे अंधेरा होने की वजह से बाइक की ट्राला से टक्कर हो गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद सभी युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। युवकों को उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आकाश तीन बहनों में इकलौता लड़का था। वहीं, अर्चित की एक बहन है।
विज्ञापन
ट्राला छोड़ गए थे चालक-परिचालक
परिजन का आरोप है कि ट्राला रोड पर खड़ा था। जिसमें कोई पार्किंग लाइट, इन्डीकेटर या रिफ्लेक्टर नहीं लगाया हुआ था। इसकी वजह से ट्राला नहीं दिखाई दिया और तीनों की जान चली गई। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ट्राला चालक या क्लीनर नहीं मिला।पुलिस ने तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया है। -नवीन, थाना प्रभारी