फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three arrested for blackmailing a minor by making objectionable video

Faridabad News: नाबालिग की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में तीन धरे

Sun, 21 Jun 2026 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for blackmailing a minor by making objectionable video
आपत्तिजनक वीडियो बना कर रहे थे ब्लैकमेल, संयुक्त टीम ने दबिश देकर दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महिला थाना सेंट्रल में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने नाबालिग की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया, जबकि दो अन्य आरोपी उसी वीडियो के आधार पर पीड़िता को धमकाकर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। आरोपियों की पहचान कमर राजा (26), मोहम्मद शहनवाज (22) और सादमान (24) निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार कर फरीदाबाद लाया गया है।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर अपराध शाखा सेक्टर-16 और महिला थाना सेंट्रल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। जांच के अनुसार, वर्ष 2022 में कमर राजा की पहचान पीड़िता से हुई थी। आरोप है कि उसने पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। आरोप यह भी है कि उसने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि 2026 में मोहम्मद शहनवाज और सादमान को कमर राजा के मोबाइल फोन से पीड़िता की वीडियो और मोबाइल नंबर मिला। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर वीडियो पीड़िता को भेजकर बदनाम करने की धमकी दी और 50 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर 6 जून को महिला थाना सेंट्रल में पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और जबरन वसूली समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तकनीकी जांच के दौरान आरोपियों के बिहार में होने की जानकारी मिलने पर अपराध शाखा सेक्टर-16 को कार्रवाई में शामिल किया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि निरीक्षक उषा, प्रभारी महिला थाना सेंट्रल के नेतृत्व में गठित टीम ने बिहार में दबिश देकर पहले कमर राजा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मोहम्मद शहनवाज और सादमान को भी काबू कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed