फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   This mistake of girls is increasing problem of infertility

Faridabad: लड़की-लड़कियों की ये गलती बढ़ा रही बांझपन की समस्या, महिलाओं के साथ पुरुषों में भी होती है दिक्कत

Fri, 25 Apr 2025 09:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Apr 2025 09:52 PM IST
सार

महिलाओं में उम्र का ज्यादा होना, मोटापा, हार्मोनल असंतुलन होना और खराब जीवनशैली के कारण बांझपन की समस्या होती है। वहीं पुरुषों में शराब का सेवन व धूम्रपान करने और जेनेटिक कोई समस्या होने से महिलाओं को समस्या होती है।

विज्ञापन
This mistake of girls is increasing problem of infertility
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI generated

विस्तार

युवाओं में देरी से शादी करने का चलन दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। अधिक उम्र में शादी के बाद बच्चे प्लान करने में लोगों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जहां पहले शादी करने की उम्र 21 से 25 थी, तो वहीं अब ये उम्र बढ़कर 30 से 32 हो गई है। डॉक्टरों की माने तो इसका असर आगे जाकर बच्चे प्लान करने में पड़ता है। इसके अलावा खराब जीवनशैली भी बांझपन की वजह हो सकती है। 

विज्ञापन

बीके अस्पताल में गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. अरुणा ने बताया कि महिलाओं की फर्टिलिटी की सबसे अच्छी उम्र 32 साल से पहले की होती है। 32 साल की उम्र से फर्टिलिटी घटने लगती है और 38 के बाद इसमें तेज गिरावट आती है। ऐसे में महिलाओं को सही उम्र में शादी कर लेनी चाहिए। डॉक्टर का कहना है कि सभी लोग सही उम्र में शादी कर फैमिली प्लानिंग कर लें। जिसके बाद सभी लोग अपने कॅरिअर, नौकरी और पढ़ाई पर ध्यान दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के साथ पुरुषों में भी होती है समस्या 
निजी अस्पताल में गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. अमृता राजदान ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं में स्वस्थ एग्स की संख्या भी कम हो जाती है। हर माह 20 से 25 महिलाएं गर्भधारण न होने की शिकायत लेकर अस्पताल में पहुंचती हैं। ऐसे में बिना चिकित्सा उपचार या डॉक्टर की सलाह के बिना गर्भधारण करना मुश्किल हो सकता है। इसके साथ ही पुरुषों में भी कुछ कमियों के कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्या होती है। 

विज्ञापन

महिलाओं में उम्र का ज्यादा होना, मोटापा, हार्मोनल असंतुलन होना और खराब जीवनशैली के कारण बांझपन की समस्या होती है। वहीं पुरुषों में शराब का सेवन व धूम्रपान करने और जेनेटिक कोई समस्या होने से महिलाओं को समस्या होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed