फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There was joy in Nand's house, Jai Kanhaiya Lal Ki

Faridabad News: नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Sat, 16 Aug 2025 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
There was joy in Nand's house, Jai Kanhaiya Lal Ki
लड्डू गोपाल के जन्मदिन पर झूमा शहर, देर रात तक मंदिरों में हुए भजन कीर्तन, लाखों लोगों ने किए दर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में शनिवार की सुबह से जिले के सभी मंदिरों से लेकर घरों में हर तरफ कान्हा की गूंज देखने को मिली। शहर के 100 से अधिक मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। शाम होते-होते भक्तों की संख्या बढ़ती गई। वहीं दूसरी ओर बाजार में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खरीदारों की भीड़ रही। वहीं सुरक्षा को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों के अलावा पुलिस का कड़ा पहरा रहा। लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म शनिवार की मध्य रात्रि में हुआ। इस दौरान मंदिरों से लेकर घरों व सोसाइटी में जयकारों से बाल गोपाल का स्वागत किया गया। भगवान के जन्म के बाद श्रद्धालु घर और मंदिर में नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी.. गीत और जयकारों के साथ नाचते नजर आए।




सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। हजारों भक्त मंदिर में एकत्र हुए और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दिन की शुरुआत सुबह प्रातः 4:30 बजे मंगल आरती से हुई। जिसके बाद महा-मंत्र जप का आयोजन हुआ। दिनभर कीर्तन और दर्शन चलते रहे। हजारों भक्त भगवान के दर्शन हेतु मंदिर में उमड़े। सायं कालीन समय में भक्तों की भीड़ और अधिक बढ़ गई। जहां अनेक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और प्रसाद का आनंद लिया।
विज्ञापन


मंदिर अध्यक्ष गोपीश्वर दास ने बताया कि मंदिर को दीपों, फूलों और सुंदर छत्रों से सजाया गया। जिससे वातावरण उत्सवमय बन गया। विग्रहों को भव्य परिधानों से अलंकृत किया गया। केसर पब्लिक स्कूल के बच्चों की ओर से विशेष नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए गए। जिनमें भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जीवन की झलक दिखाई गई। रात्रि 11 बजे भगवान का अभिषेक फलों के रस, दही, घी, नारियल जल और ताजे पुष्पों से किया गया। साथ ही सेक्टर 37 के सामुदायिक केंद्र में भी विशेष व्यवस्था की गई। जहां सुबह 10 बजे से देर रात तक भक्तजन अभिषेक कर सकते थे। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को सुंदर रंग बिरंगी रोशनी के साथ सजाया गया है। वहीं मुख्य मंदिर श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम को तिरंगे रंग की रोशनी से रोशन किया गया है। यहां आने वाले भक्तों के लिए सुंदर झांकियां, धनिया का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



माखन से लगाया भाग
मंदिरों में ढोल, नगाड़े की स्वर लहरियों के बीच भक्त अपने लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाते नजर आए। बाल कृष्ण को पालने में झुलाया गया। पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि भाद्रपद अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि में मुरलीधर का जन्म हुआ। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर उपवास के साथ मंदिरों और घरों में नंद गोपाल की झांकी सजाई गई। उनका शृंगार किया गया। मंदिरों को फूल-मालाओं, गुब्बारों और विद्युत झालरों से सजाया गया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फोटो-वीडियो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शनिवार को सोशल मीडिया पर छाया रहा। सुबह से ही लोग सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर कर जन्माष्टमी की बधाई दे रहे थे। यहां तक कि कान्हा के पोशाक में सजे बच्चों की फोटो और वीडियो बनाकर लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे।

बाजारों में रही भीड़, जमकर हुई पूजा सामग्री की बिक्री
जन्माष्टमी को लेकर बाजार में व्यापारी भी खुश नजर आए। बाजारों में फल, प्रसाद, मिठाई, परिधान, पूजा सामग्री आदि की खूब बिक्री हुई। सुबह से ही सराय ख्वाजा, ओल्ड फरीदाबाद,एनआईटी एक, पांच, चार, तीन, जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेहतपुर-पल्ला, बल्लभगढ़, चावला कॉलोनी, ग्रेटर फरीदाबाद, खेड़ी पुल, भारत कॉलोनी आदि बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही।

इन मंदिरों में रही भीड़
एनआईटी-पांच रेलवे रोड स्थित बांके बिहारी मंदिर, एनआईटी एक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, धोबी घाट स्थित काली मंदिर, सीता माता मंदिर, सिद्धदाता आश्रम आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं सेक्टर- 82 फ्लोरिडा, ग्रेंड्यूरा सोसाइटी, सेक्टर- 86 प्रिंसेस पार्क सोसाइटी, ओजोन पार्क अपार्टमेंट, ओमेक्स हाइट सोसाइटी, एडोर हैप्पी होम्स सोसाइटी, सेक्टर- 88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी, सेक्टर- 89 स्थित पीयूष हाइट सोसाइटी, सेक्टर- 21 ए, बी, सी, डी, सेक्टर- 29, 30, 31, 32, 33, सेक्टर- 48, 49 अधिकांश जगहों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed