{"_id":"68c5c21ea5570c5b15063b6a","slug":"there-is-a-possibility-of-accident-due-to-the-pit-near-the-dispensary-in-bk-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51317-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में औषधालय के पास गड्ढे से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में औषधालय के पास गड्ढे से हादसे की आशंका
विज्ञापन
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल ओपीड़ी के बाहर खुदा पड़ा दस फीट गहरा गड्ढा यहा पर कभी भी हो सकता ह
नहीं लगाया गया है चेतावनी बोर्ड, रोजाना आते हैं ढाई हजार से अधिक मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में औषधालय के पास सड़क निर्माण के दौरान खोदा गया गहरा गड्ढा मरीजों के लिए खतरा बन गया है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से गड्ढे के आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। न ही कोई बैरिकेडिंग और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।
अस्पताल में रोजाना ढाई हजार से अधिक मरीज आते हैं। औषधालय के पास मौजूद यह गड्ढा कई बार लोगों की नजरों से छूट जाता है और इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। मरीजों ने इसे लेकर गहरी नाराजगी जताई है।
एक तीमारदार ने बताया कि गड्ढा इतना गहरा है कि अगर कोई बुजुर्ग या बच्चा इसमें गिर जाए तो गंभीर चोट आ सकती है। लेकिन अस्पताल प्रशासन बेखबर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा अस्पताल में सड़क निर्माण कार्य के तहत खोदा गया है। लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया है और उस पर नजर रखने वाला कोई नहीं है। अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि वह तुरंत प्रभाव से गड्ढे को कवर करे या उसके चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग करे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।