फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The youth sang 'Vande Mataram' in unison.

Faridabad News: युवाओं ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

Sun, 28 Jun 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The youth sang 'Vande Mataram' in unison.
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साहित्यकार और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर मेरा युवा भारत (माय भारत) फरीदाबाद की ओर से शनिवार को वंदे मातरम् के सामूहिक पूर्ण गायन का आयोजन किया गया। केनरा बैंक के व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 100 युवाओं ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी प्रियंका ने युवाओं को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् की रचना प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ में की गई थी और 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने इसे भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत देशभक्तों के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत बना।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 1896 में कोलकाता में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया था। इसके बाद यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण प्रतीक बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला युवा अधिकारी ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा राष्ट्रीय मूल्यों और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed